Jalandhar में किराना दुकान पर चोरों का धावा, Dry Fruits, देसी घी और नकदी लेकर फरार

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 02:20 PM (IST)

जालंधर (सोनू) : शहरों में चोरों का आतंक बढ़ गया है। बेखौफ चोर दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच चोरों द्वारा किराना दुकान को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। थाना 3 के अधीन आते किंगरा गेट में चोरों ने चक्की व किराना दुकान को निशाना बनाया। जहां एक्टिवा सवार 2 चोर दुकान से नकदी, ड्राईफ्रूट और देसी घी लेकर फरार हो गए। 

PunjabKesari

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसकी हरजीत सिंह हरमीत सिंह चक्की और किराना की दुकान है। देर रात बिना नंबर सफेद एक्टिवा पर 2.30 बजे 2 चोर आए और तिजौरी से 10 से 12 हजार की नकदी, बादाम, काजू, सोगी सहित अन्य ड्राईफ्रूट और देसी घी लेकर फरार हो गए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक चोर दुकान के अंदर घुसकर वारदात को अंजाम देता है और दूसरा बाहर एक्टिवा पर खड़ रहता है। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने बिना ताले तोड़े घटना को अंजाम दिया। 

PunjabKesari

दरअससल, चोरों ने शटर की पत्ती को तोड़कर शटर उखाड़ दिया, जिससे दुकानदार का 25 हजार नुकसान हो गया। पीड़ित ने कहा कि वह देर रात 9 बजे दुकान के ताले लगाकर गए थे। आज सुबह पड़ोसियों ने बताया कि दुकान का ताले लगे हुए थे और शटर उखड़ा हुआ था। इस दौरान चोर कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक चोर मुंह ढककर दुकान में घुसा, जिसे पता था कि ड्राइफ्रूट कहां पर पड़ा है। इसके बाद उसने बोरी में डालकर ड्राइफ्रूट और देसी घी के डिब्बे डालकर ले गया। इसी के साथ तिजौरी में रखे सारे पैसे ले गए। इस मामले को लेकर दुकानदार द्वारा अभी पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। दुकानदार का कहना है कि इलाके में आए दिन चोरियां हो रही है। आसपास दुकानों में भी चोरियां की घटनाएं सामने आ चुकी है।

पीड़ित ने कहा कि नशेड़ी आते है और नशे की आपूर्ति के लिए वारदातों को अंजाम दे रहे है। दरअसल, पीड़ित हरमीत सिंह ने पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ समय पहले पड़ोसी दुकानदार की नई एक्टिवा चोरी हुई थी। शिकायत देने के बावजूद कोई पुलिस कर्मी घटना स्थल पर जायजा लेने के लिए नहीं पहुंचा। ऐसे में अन्य दुकानदारों ने भी कहा कि थाने जाने से कोई फायदा नहीं होगा। इसी कारण वह थाने में शिकायत देने के लिए नहीं गए। वहीं पुलिस की देर रात गश्त को लेकर दुकानदारों का कहना है कि, कि कोई भी पुलिस कर्मी देर रात दिखाई नहीं देता।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News