जालंधर के मंदिर में चोरी, शिवलिंग से कांसे का नाग लेकर फरार हुआ चोर, करतूत CCTV में कैद
punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 02:53 PM (IST)
जालंधर (सोनू) : श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर, जी.टी.रोड, मोहल्ला इस्लामाबाद में आज एक बार फिर से चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। थाना नंबर 4 से कुछ ही दूरी पर स्थित हनुमान जी के मंदिर में कल शाम 6:30 बजे के करीब दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए, उनमें से एक मंदिर के अंदर चला गया, उसने शिव मंदिर के अंदर जाकर शिवलिंग पर स्थापित कांसे के नाग देवता जी को चुरा कर अपने साथ लाए हुए झोले में डाल लिया और तेजी से चलता हुआ मंदिर से बाहर निकल गया।
कुछ महीने पहले भी मंदिर के अंदर से एक अनजान व्यक्ति रुपयों वाली पेटी तोड़कर रुपए और पैसे निकाल कर ले गया था। तब पुलिस को सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की रिकॉर्डिंग दिखाई गई थी परंतु आज तक उस चोर का भी कुछ पता नहीं चला और कुछ ही महीनों के भीतर चोरों ने मंदिर में ये दूसरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

