Jalandhar में स्कूली बच्चा Kidnap! बैग नहर में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 05:42 PM (IST)

जालंधर (सोनू): शहर के गुलाब देवी रोड इलाके में उस समय भगदड़ मच गया, जब एक स्कूली बच्चे को बाइक सवार 3 युवकों द्वारा अपने साथ ले जाने की खबर सामने आई।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। बताया जा रहा है कि पल्सर बाइक पर सवार 3 युवक बच्चे को बीच में बैठाकर अपने साथ ले गए। इस बारे में कुछ बच्चों ने इलाके के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, अभी तक बच्चे और उसके परिजनों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

सूचना मिलते ही डीएसपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी ने बताया कि गुलाब देवी रोड के पास गुरु नानक नगर इलाके से बच्चे को बाइक सवारों द्वारा ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आसपास के स्कूलों से भी जानकारी हासिल की। पुलिस की ओर से इलाके के तीन स्कूलों के प्रिंसिपलों से बातचीत की गई, लेकिन अभी तक किसी बच्चे के लापता होने या किडनैपिंग की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले से जुड़ी सभी जानकारियां जुटा रही है और जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News