संदोआ ने कांग्रेस की शह पर ही इस्तीफा वापिस लिया: हरपाल चीमा

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 09:23 AM (IST)

बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब/मंडी गोबिंदगढ़ (राजकमल, जज्जी, मग्गो): संदोआ द्वारा इस्तीफा वापस लेने के बाद समीकरणों संबंधी नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही जानकारी हासिल हुई है कि संदोआ ने इस्तीफा वापस ले लिया है। उस पर चर्चा के लिए ‘आप’ विधायक दल की बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे। 

बस्सी पठाना में आयोजित बैठक में जब उनसे पूछा कि विधायक संदोआ आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो उन्होंने कहा कि इस बारे वह कुछ नहीं कह सकते यह फैसला कोर कमेटी की बैठक में होगा। विधानसभा के स्पीकर गलत भूमिका निभा रहे हैं। संदोआ ने कांग्रेस की शह पर इस्तीफा दिया था और कांग्रेस की शह पर ही इस्तीफा वापस लिया है।  हरपाल सिंह चीमा व कै. अमरेंद्र सिंह के पूर्व सियासी सचिव हरचंद सिंह बरसट ने पार्टी के वर्करों व नेताओं के साथ विचार सांझे करते हुए कहा कि पंजाब में अकाली दल की सरकार बदलने के बाद सिर्फ चेहरे बदले हैं, पर प्रशासन में कोई बदलाव नहीं आया।

कै. अमरेंद्र सिंह ने जो 2017 के विधान सभा चुनाव दौरान लोगों के साथ वायदे किए थे, उनमें से कोई भी वायदा पूरा नहीं हुआ। इस मौके आम आदमी पार्टी पंजाब के नेता गैरी वङ्क्षडग, गुरविंदर सिंह ढिल्लों, रुपिंदर सिंह हैप्पी, कश्मीर सिंह, सुखदेव सिंह, रणजीत सिंह जौहर, राहुल कुमार, इंद्रजीत सिंह इंद्री, राजपुरी आदि मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News