पंजाब को लेकर हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा: कहा-BJP बनाएगी नंबर-वन राज्य, गैंगस्टर राज होगा खत्म

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 08:02 PM (IST)

पंजाब डैस्क : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब को देश का नंबर-वन राज्य बनाएगी और यह उनकी गारंटी है। सैनी ने कहा कि आने वाला समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का होगा और पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनने पर तेज़ी से प्रगति देखने को मिलेगी।

उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दल राज्य के विकास में पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के शासन में राज्य में गैंगस्टरवाद बढ़ा है। उन्होंने बढ़ रहे गैंगस्टर राज और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि जिस दिन पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी, उस दिन से गैंगस्टर राज का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा। सैनी ने कहा कि भाजपा स्पष्ट नीति और सख्त फैसलों के साथ काम करती है और जनता को सुरक्षित व विकसित पंजाब देने के लिए प्रतिबद्ध है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News