Punjab : स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी, पटाखों के जहरीले धुएं से बचने की अपील

punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2026 - 12:49 PM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि): दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के शुभ अवसर पर स्वास्थ्य विभाग बरनाला द्वारा जिला वासियों के स्वास्थ्य और वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। सिविल सर्जन बरनाला डॉ. हरीपाल सिंह सिद्धू ने समूह जिला वासियों को त्यौहारों की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे इस बार प्रदूषण रहित ग्रीन दीवाली मनाकर पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखने में अपना अहम योगदान दें। उन्होंने कहा कि त्यौहारों की खुशियां तभी दोगुनी हो सकती हैं यदि हम अपने स्वास्थ्य और आस-पास के वातावरण के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बनें।

सिविल सर्जन डॉ. हरीपाल सिंह सिद्धू ने चेतावनी दी कि आतिशबाजी और पटाखों से निकलने वाला जहरीला धुआं मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होता है। यह धुआं खांसी, जुकाम, सांस फूलना, दमा, गले की खराश और त्वचा के गंभीर रोगों का कारण बन सकता है। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे, बुजुर्ग और पहले से किसी लंबी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति दीवाली की रात ज्यादा समय बाहर निकलने से पूरी तरह परहेज करें।

सिविल सर्जन ने जिले के सभी मिठाई विक्रेताओं और खाद्य पदार्थों के दुकानदारों को भी ताकीद की कि वे आम लोगों के स्वास्थ्य को मुख्य रखते हुए केवल शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं की ही बिक्री सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि यदि पटाखे चलाते समय किसी व्यक्ति की आंख या शरीर के किसी अन्य अंग पर चोट लग जाए या कोई अप्रिय घटना घट जाए तो तुरंत मैडीकल राय के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है। ऐसी किसी भी स्थिति में बिना देरी नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज करवाना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News