मशहूर ''बाबा चिकन'' पर सेहत विभाग की रेड, दो सैंपल सील, गंदगी और बड़ी खामियां मिलने पर ...
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 05:52 PM (IST)
होशियारपुर (अमरीक) : पंजाब सरकार, डायरेक्टर फूड एंड ड्रग प्रशासन, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और सिविल सर्जन के सख्त निर्देशों के तहत होशियारपुर हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत आज शहर के मशहूर 'बाबा चिकन' पर बड़ी रेड की गई। डिपार्टमेंट को मिली लिखित शिकायत के आधार पर फूड सेफ्टी टीम ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग की, इस दौरान बड़ी खामियां पाई गईं। इस बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए जिला सेहत ऑफिसर (DHO) डॉ. जतिंदर भाटिया ने बताया कि उनकी फूड सेफ्टी टीम को 'बाबा चिकन' के खिलाफ कस्टमर्स से शिकायत मिली थी। जब फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर समेत टीम ने वहां जाकर चेक किया तो किचन और स्टोरेज एरिया में सफाई का प्रबंध बहुत खराब पाया गया।

डॉ. भाटिया ने बताया कि चेकिंग के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई कि वेज और नॉन-वेज खाने की चीजों को ठीक से अलग नहीं किया गया था। दोनों तरह की खाने की चीजों को सही तरीके से डिस्प्ले या अलग-अलग नहीं रखा गया था, जिससे वेजिटेरियन लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि सभी फूड ऑपरेटर, रेस्टोरेंट और रेहड़ी वालों को सख्त हिदायत दी जाती है कि वे वेज और नॉन-वेज के लिए अलग-अलग फ्रिज और स्टोरेज का इस्तेमाल करें।
सेहत ऑफिसर ने बताया कि मौके पर मिली अन-हाइजीनिक (गंदी) स्थिति को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, जिसके चलते मौके पर ही बाबा चिकन का चालान काट दिया गया है। इसके अलावा, शिकायत के आधार पर वहां इस्तेमाल हो रही खाने की चीजों और तैयार ग्रेवी के दो सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपल को आज ही खरड़ में सरकारी लैब में टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद अगर कोई कमी या मिलावट पाई जाती है तो कमिश्नर को लिखकर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

