विधानसभा बाहर ''कांग्रेस'' व ''आप'' विधायक में तीखी बहस, गरमाया माहौल
punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 05:39 PM (IST)
चंडीगढ़ (अंकुर तांगड़ी): पंजाब विधानसभा के बाहर कांग्रेस MLA हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया की आप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल से तीखी बहस हो गई। जानकारी के मुताबिक, बहस तब शुरू हुई जब कांग्रेस विधायक लाडी शेरोवालिया ने सरपंच के हत्या मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल को सवालों में घेर लिया।
जालंधर में हुए इस मर्डर केस में सरपंच की गोली मारकर हत्या करने की घटना पर कांग्रेस की तरफ से तीखे सवाल पूछे गए। लाडी शेरोवालिया ने धालीवाल को घेरते हुए कहा कि सरकार और संबंधित लोगों को इस मामले पर साफ जवाब देना चाहिए। इसी बीच आप के दूसरे विधायक भी मौके पर पहुंच गए और कांग्रेस विधायक से कहा कि वे बाहर हंगामा करने के बजाय विधानसभा के अंदर अपनी बात रखें।
मीडिया के सामने हुई इस बहस के दौरान दोनों पक्षों के बीच कड़े शब्दों का भी इस्तेमाल हुआ और कुछ देर के लिए माहौल काफी गरम हो गया। हालांकि, बाद में मौके पर मौजूद दूसरे MLAs ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इस घटना के बाद पंजाब की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है और विपक्ष लगातार सरपंच हत्या मामले को लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

