AAP छोड़ने वाले एक और सांसद को केंद्र ने मुहैया करवाई सुरक्षा, मामला गरमाया

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 11:18 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब की सियासत में एक नया मोड़ सामने आया है, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) से दूरी बनाने वाले सांसदों को की सुरक्षा चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी छोड़ने वाले तीसरे सांसद अशोक मित्तल को भी केंद्र सरकार ने सुरक्षा मुहैया करवा दी है, जिससे यह मुद्दा और गर्मा गया है। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और राघव चड्ढा को भी केंद्र की ओर से सुरक्षा दी गई है। खास बात यह रही कि 26 अप्रैल को जैसे ही पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की Y कैटेगरी सुरक्षा वापस ली, उसके कुछ ही समय बाद केंद्र ने उन्हें सीआरपीएफ सुरक्षा उपलब्ध करवा दी। अब उनके घर के बाहर केंद्रीय बल तैनात कर दिया गया है। 

हालांकि हरभजन ने आम आदमी पा्रटी छोड़ने व भाजपा ज्वाइन करने बारे अभी कुछ नहीं कहा, लेकिन राघव चड्ढा ने दावा किया था कि उनके साथ 7 सांसदों में हरभजन सिंह भी शामिल है।
 
वहीं इस घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह केवल सुरक्षा का मामला है या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है? जिस तेजी से राज्य सरकार ने सुरक्षा हटाई और केंद्र ने तुरंत सुरक्षा दी, उसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा को और तेज कर दिया है।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News