Jalandhar : नाके पर रिश्वत लेने का वीडियो मामले में Action, पुलिस मुलाजिम Suspend

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 11:50 PM (IST)

जालंधर : जालंधर ग्रामीण के नूरमहल इलाके में कथित रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी पर नाके के दौरान रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। वीडियो के वायरल होते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ एक्शन लेते हुए सस्पैंड कर दिया है। 

वीडियो में युवक दावा कर रहा है कि वह अपनी गाड़ी से जालंधर की ओर जा रहा था। इसी दौरान नूरमहल बाईपास पर लगाए गए पुलिस नाके पर उसे रोका गया। युवक के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी ने पहले उससे 500 रुपए की मांग की, जिसके बाद कथित तौर पर 200 रुपए में बात तय हुई। युवक का आरोप है कि उसने 200 रुपए दिए, जिन्हें कर्मचारी ने अपनी जेब में रख लिया। युवक ने पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पर पता चला है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, संबंधित ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन्स भेज दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News