Heatwave: पंजाब में कहर बरपा रही गर्मी, इस जिले में तापमान रहा सबसे अधिक
punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 07:31 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): पंजाब भर में गर्म हवाएं चलने के बीच आज अमृतसर सबसे अधिक गर्म रहा। जहां पर अधिकतम तापमान का पारा 45.8 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ। गर्मी का कहर इस समय इस हद तक है कि इंसान तों इंसान, जानवर व पंछी भी बेहाल हो रहे है। चंडीगढ़ मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार पठानकोट में 44.4 डिग्री सैल्सियस, गुरदासपुर 43.5 डिग्री सैल्सियस, बठिंडा 44.6 डिग्री सैल्सियस, फिरोजपुर 45.5 डिग्री सैल्सियस, फरीदकोट में 44 डिग्री सैल्सियस, मोगा 44.8 डिग्री सैल्सियस, जांलधर 44.9 डिग्री सैल्सियस, नूरमहल 44.8 डिग्री सैल्सियस, लुधियाना 44 डिग्री सेल्सियस, बरनाला 44.2 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर 45 डिग्री सैल्सियस, रोपड़ 44.1 डिग्री सेल्सियस, मोहाली 44.4 डिग्री सेल्सियस, रौणी 44.1 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में अधिकतम तापमान का पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां पर बता दें कि आज भी पंजाब के कई शहरों में अधिकतम तापमान के पारे में एक से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी देखने को भी मिली। मौसम माहिरों ने बताया कि मौसम का मिजाज फिलहाल गर्म व खुश्क बने रहने की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here