पंजाबियों के अचानक बजने लगे फोन! 8 जिलों के लिए बड़ी चेतावनी, अगले 3 घंटे बहुत अहम
punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 02:04 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। पिछले 24 घंटों में पंजाब के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस बीच, आने वाले 3 घंटे कई जिलों के लिए बहुत भारी हैं।
पंजाब में आज फिर से लोगों के फोन अचानक बजने लगे। दरअसल, अगले 3 घंटों में पंजाब के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। पंजाब स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (SDMA) ने लोगों को उनके फोन पर मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी है। SDMA की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, अमृतसर, बरनाला, गुरदासपुर, जालंधर, मोगा, फिरोजपुर, पठानकोट, कपूरथला जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।
कई जगहों पर बिजली कड़कने और 50 से 60 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सावधान रहने की अपील की है। इसके अलावा किसी भी इमरजेंसी में लोगों को हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। यहां आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 26 जुलाई तक पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

