पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 80 करोड़ की हैरोइन सहित 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 10:07 AM (IST)

गुरदासपुर: जिला गुरदासपुर आधीन दीनानगर पुलिस ने भारी मात्रा में हैरोईन बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार दीनानगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बड़े तस्कर जम्मू कश्मीर से हैरोईन की खेप ले कर आ रहे हैं। जिस पर दीनानगर पुलिस स्टेशन इंचार्ज कपिल कौशल ने पुलिस पार्टी के साथ शुगर मिल पनियाड के पास नाकाबंदी कर इनोवा और करिसटि कार को रोक कर जब तालाशी ली  तो वाहनों में से 16 किलो से ज्यादा हैरोईन बरामद हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 80 करोड़ रुपए कीमत बताई जा रही है। पुलिस ने चार आरोपी काबू कर वाहन भी कब्जे में लिए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हो गई है जिनकी पुलिस जानकारी नहीं दे रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News