पाक में भारत के हाई कमिश्नर अमृतसर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना

punjabkesari.in Thursday, Sep 06, 2018 - 11:26 PM (IST)

अमृतसर (इन्द्रजीत): पाकिस्तान में भारत के हाई कमिश्नर अजय बिसारिया आज दोपहर एयर इंडिया की उड़ान ए1-462 से दोपहर बाद अटारी वाघा आने के उपरांत दिल्ली रवाना हुए। अजय बिसारिया सुबह 11:45 बजे पाकिस्तान से अटारी-वाघा के सड़क मार्ग से आने के बाद दोपहर 12:20 बजे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर रवाना हुए और दोपहर 2:45 बजे एयर इंडिया की उड़ान से दिल्ली रवाना हुए।

भारत सरकार की ओर से उनके आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गौरव यादव (आई.पी.एस.) की अध्यक्षता में पंजाब पुलिस हैडक्वार्टर के माध्यम से भेजी गई थी। सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि हाई कमिश्नर अजय बिसारिया जहां पाकिस्तान में नई इमरान खान की सरकार के सत्तारूढ़ होने के साथ पाकिस्तान के रवैया व जनता के बदलते रुख से केन्द्र सरकार को अवगत करवाएंगे, वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अपनी रिपोर्ट देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News