पंजाब के पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां की गिरफ्तारी को लेकर हाईकोर्ट का अहम फैसला

punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2022 - 02:16 PM (IST)

चंडीगढ़ (हांडा) : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने संगत सिंह गिलजियां की गिरफ्तारी पर 13 सितंबर तक रोक लगा दी है। पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सरकार से मामले की  स्टेट्स रिपोर्ट मांगते हुए संगत सिंह गिलजियां की गिरफ्तारी पर 25 जुलाई तक रोक लगा दी थी।

आज इस मामले की सुनवाई के दौरान सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा, जिसके बाद हाईकोर्ट ने 2 हफ्ते में जवाब देने को कहा है। उल्लेखनीय है कि संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत सिंह गिलजियां को विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के साथ संगत सिंह गिलजियां को वन घोटाले में नामजद किया था, जिसके बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। इस मामले में साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News