नकली Police बनकर रचा था बड़ा खेल, हिस्ट्रीशीटर मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे
punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2025 - 05:37 PM (IST)

फाजिल्का : पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किडनैपिंग की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान जोगिंदर सिंह उर्फ काली निवासी गांव लक्खे के हिठाड़ के रूप में हुई है। जोगिंदर सिंह फाजिल्का के गांव कबूलशाह खुब्बन में हुई किडनैपिंग की वारदात का मास्टरमाइंड था जोकि फरार चल रहा था।
इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना खुइखेड़ा के एसएचओ गुरिंदर सिंह ने बताया कि 2-3 दिसंबर की रात को आरोपियओं ने पुलिस की वर्दी पहनकर एक व्यक्ति को उसके घर से अगवा किया था और उसके परिवार से 90 लाख रुपए फिरौती की मांग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर पीड़ित व्यक्ति को छुड़ा लिया था लेकिन मास्टरमाइंड फरार चल रहा था।
पुलिस ने गुप्त सूचना मिलते ही मास्टरमाइंड जोगिंदर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। जांच दौरान सामने आया है कि सभी आरोपियों पर पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। इन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here