Holi के जश्न के बीच पुलिस की सख्त कार्रवाई, कई वाहन किए जब्त, काटे चालान

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 08:53 AM (IST)

खन्ना (विपिन): होली के त्योहार को देखते हुए जिला खन्ना की पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और उनके चालान काटे गए। इसके साथ ही पुलिस ने कई दोपहिया वाहनों को भी जब्त किया है। कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने हुड़दंग करने वाले बच्चों के माता-पिता को भी हिदायत दी है। पुलिस ने परिवारों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समझाएं कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं, न कि हुड़दंग कर दूसरों को परेशान करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News