Holiday List: साल 2025 की सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी, देखें कब-कब होगी छुट्टी

punjabkesari.in Saturday, Dec 28, 2024 - 09:26 AM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2025 के अवकाशों का कैलेंडर जारी कर दिया है। गृह सचिव मनप्रीत बराड़ की ओर से जारी आवकाश कैलेंडर 2025 के तहत शनिवार और रविवार के अलावा 19 अन्य अवकाशों का लाभ ले सकेंगे। 8 त्योहार सोमवार को होने के चलते तीन दिन की छुट्टी का पैकेज बन रहा है।

वहीं, तीन बार कर्मचारी मात्र एक दिन का अत्तिरिक्त अवकाश लेकर 4 दिन छु‌ट्टी लेकर परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। तीन त्योहार वीरवार को आ रहे हैं। शुक्रवार को अतिरिक्त छुट्टी लेकर चार दिन का कार्यक्रम बनाया जा सकता है।

इन त्योहारों पर भी ले सकेंगे छुट्टी
लोहड़ी मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, श्री गुरु रविदास जयंती, राम नवमी, वैसाखी, ईस्टर, श्री गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस, संत कबीर दास जयंती, मुहर्रम, रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, ओणम, ईद उल नबी, करवाचौथ, गोवर्धन पूजा, भाई दूजा, श्री गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस, क्रिसमस ईव और 3 दिवसीय जोड़ मेल फतेहगढ़ साहिब में से 2 दिन पसंद के अवकाश ले सकता है। 

सरकारी अवकाशों की सूची
6 जनवरी- श्री गुरु गोबिंद सिंह जयंती

26 जनवरी- गणतंत्र दिवस
16 फरवरी- महाशिवरात्रि
4- मार्च होली

11 मार्च - ईद उल फितर

1 0 अप्रैल-महावीर जयंती

2 मई- बुद्ध पूर्णिमा

7 जून- ईद उल जुहा (बकरीद)

15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस

16 अगस्त-  जन्माष्टमी
22 सितम्बर-महाराजा अग्रसेन जयंती

2: अक्तूबर-महात्मा गांधी जयंती

7 अक्तूबर-श्री महर्षि वाल्मिकी जयन्ती

20 अक्तूबर-दीवाली

5 नवम्बर- श्री गुरु नानक देव जयंती

2 5 दिसम्बर- क्रिसमिस


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News