पंजाब में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर
punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 09:08 AM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब के स्कूली बच्चों और सरकारी कर्मचारियों के लिए सितंबर की शुरुआत भी खुशखबरी लेकर आई है। पंजाब सरकार के साल 2026 के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, शुक्रवार 4 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर पूरे पंजाब में सरकारी छुट्टी रहेगी।

इस दिन पंजाब के सभी सरकारी दफ्तर, सरकारी संस्थान, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। शुक्रवार की छुट्टी के बाद शनिवार और रविवार होने के कारण लोगों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। इससे सरकारी कर्मचारियों और छात्रों को परिवार के साथ समय बिताने या घूमने का मौका मिलेगा। सरकारी कैलेंडर के अनुसार, सितंबर महीने में जन्माष्टमी के अलावा किसी अन्य त्योहार की अतिरिक्त सरकारी छुट्टी नहीं है। इसके अलावा रविवार और बैंकों की नियमित छुट्टियां अपने तय नियमों के अनुसार जारी रहेंगी।

