कर्मचारियों के DA बकाया मामले पर नया मोड़, पंजाब सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 11:25 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के बकाया महंगाई भत्ते (DA) को लेकर मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की डबल बेंच के फैसले को चुनौती देते हुए मंगलवार को स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) दायर कर दी है।

दरअसल, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को कर्मचारियों और पेंशनर्स के बकाया DA के भुगतान को लेकर आदेश जारी करते हुए 15 दिनों के भीतर करीब 15 हजार करोड़ रुपये की अदायगी करने को कहा था। सरकार ने अब इसी आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सरकार की ओर से तर्क दिया गया है कि इतनी बड़ी राशि का भुगतान महज 15 दिनों के भीतर करना बेहद मुश्किल है और मौजूदा परिस्थितियों में यह संभव नहीं है।

सरकार ने दो दिन पहले ही संकेत दे दिए थे कि वह हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है। ऐसे में पंजाब के हजारों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर अब सुप्रीम कोर्ट के अगले कदम पर टिकी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News