कोटकपूरा फायरिंग मामले में सुखबीर बादल कोर्ट में पेश
punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 05:18 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल गुरुवार को 11 साल पुराने कोटकपूरा फायरिंग केस के सिलसिले में चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश हुए। हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद केस चंडीगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, सुखबीर बादल हाल ही में कोर्ट से परमिशन लेकर विदेश गए थे, वापस आने पर वे कोर्ट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए पेश हुए। उनके वकील राजेश कुमार राय भी कार्रवाई के दौरान मौजूद थे।
गौरतलब है कि 14 अक्टूबर 2015 को फरीदकोट जिले के बरगाड़ी में हुई बेअदबी की घटना के खिलाफ कोटकपूरा और बहबल कलां में बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों वालों पर फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में गुरजीत सिंह और कृष्ण भगवान सिंह की मौत हो गई थी, जबकि कोटकपूरा में कई लोग घायल हो गए थे। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 17 अक्तूबर तय की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

