OSD राजबीर घुमन CBI ऑफिस में पेश, भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2026 - 04:02 PM (IST)
चंडीगढ़ (अंकुर तांगड़ी): पंजाब के मुख्यमंत्री के OSD राजबीर सिंह घुम्मन भ्रष्टाचार के मामले में दोबारा पूछताछ के लिए शुक्रवार को चंडीगढ़ में CBI ऑफिस पहुंचे। जांच एजेंसी द्वारा पहले पूछे गए सवालों के साथ ही उनसे नए सवाल भी पूछे गए। घुम्मन के मुताबिक, उन्होंने सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं और निष्पक्ष जांच में सहयोग करने को तैयार हैं। इससे पहले भी CBI राजबीर घुम्मन से करीब 6 घंटे पूछताछ कर चुकी है।
उस समय उन्होंने बताया था कि जांच अधिकारियों ने करीब 40 सवाल पूछे थे, जबकि ताजा पूछताछ के बाद सवालों की संख्या 50 बताई गई। घुम्मन ने जांच प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें किसी बात का डर नहीं है। इस मामले में CBI ने घुम्मन के करीबी माने जाने वाले नितिन गोहल और बीर दविंदर सिंह से भी पूछताछ की है। दोनों से करीब 10 घंटे पूछताछ हुई। पूछताछ के बाद बीर दविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दे दिया है और उन्हें निष्पक्ष जांच से न्याय मिलने की उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

