मोहाली में कांग्रेस नेता के घर पर फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं
punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 11:34 AM (IST)
मोहाली: मोहाली में कांग्रेस की पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमलावरों की ओर से करीब 8 राउंड गोलियां चलाई गईं, जो घर की दीवारों और मुख्य गेट पर लगीं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, परिवार का कहना है कि उन्हें पिछले कुछ समय से गैंगस्टर डोनी बल के गिरोह की ओर से धमकियां मिल रही थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

