भयानक सड़क हादसा : पिता-पुत्र की दर्दनाक मौ/त, मां गंभीर घायल
punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 10:21 AM (IST)
कपूरथला (गुरप्रीत सिंह) : जालंधर रोड पर गांव अठोला के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की भयानक टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बिहार के रहने वाले और फिलहाल गांव अठोला के रहने वाले कैलाश की पत्नी गौरी ने बताया कि वह अपने पति कैलाश (40) और 5 साल के बेटे लवकुश के साथ मोटरसाइकिल पर कपूरथला से अपने गांव अठोला जा रही थी। जब वे गांव के पास जालंधर रोड पर पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल एक ट्रक से टकरा गई।
हादसा इतना भयानक था कि 5 साल के लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैलाश और उसकी पत्नी गौरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. जशन ने जांच के बाद कैलाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गौरी का इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पी.सी.आर. इंचार्ज रंजीत सिंह अपनी टीम के साथ सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचे। उन्होंने बताया कि जालंधर से संबंधित थाने को हादसे की जानकारी दे दी गई है। मृतक कैलाश का शव सिविल अस्पताल कपूरथला के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

