Punjab : ट्रक-स्कूटर की जोरदार टक्कर, महिला लेक्चरर की मौके पर मौ/त

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 11:06 AM (IST)

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): सोमवार को दीनानगर में मुगराला बाईपास के पास ट्रक और स्कूटर की भीषण टक्कर में स्कूटर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद स्कूटरी बुरी तरह डैमेज हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला एक प्राइवेट कॉलेज में लेक्चरर का काम करती थी और अपने गांव मीरपुर से स्कूटर पर दीनानगर आ रही थी। इसी दौरान गुरदासपुर से पठानकोट जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News