ब्यास डेरे से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 03:15 PM (IST)

फगवाड़ा (सोनू) : फगवाड़ा के चंडीगढ़ बाईपास पर गांव खंगूड़ा कट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराने के बाद सड़क किनारे खेतों में जा गिरी। हादसे में कार सवार करीब आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

car accident

जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग ब्यास डेरा से माथा टेककर बलाचौर की ओर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान फगवाड़ा के खंगूड़ा कट के पास कार हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा होने की बात सामने आ रही है।

road accident

हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम और विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के बेटे मौके पर पहुंचे। राहगीरों और सुरक्षा टीम की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

phagwara accident

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें मेहता बाईपास पर चंडीगढ़ की तरफ करीब तीन किलोमीटर दूर सड़क हादसा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila