विवाहिता को तंग-परेशान करने पर ससुरालियों पर कसा शिकंजा, पति व सास-ससुर नामजद

punjabkesari.in Tuesday, Sep 13, 2022 - 08:15 PM (IST)

साहनेवाल (स.ह.): एक विवाहिता को शादी के बाद दहेज के लिए कथित तौर पर परेशान करने वाले पति व सास-ससुर के खिलाफ थाना साहनेवाल की पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिला पुलिस को जुलाई 2021 में दी लिखित शिकायत में अकवीर कौर निवासी नजदीक भारती इंस्डट्री, ढंडारी कलां, लुधियाना ने बताया कि उसकी शादी 12 फरवरी 2017 में चंडीगढ़ हैलोमाजरा निवासी जतिन्द्र सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के साथ हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति जतिन्द्र सिंह अपने पिता सुरजीत सिंह व माता सुनीता रानी से मिलकर उसे और दहेज लाने के लिए शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान करने लगे। कुछ वर्ष सहन करने के बाद जब सुसराल परिवार का जुलम बढ़ता गया तो पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को करने का फैसला लिया। थाना साहनेवाल पुलिस द्वारा शिकायत की जांच के बाद पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News