पहले चाव के साथ करवाई लव मैरिज, फिर कनाडा जाकर पति ने बदले तेवर, पढ़ें पूरा कारनामा
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 11:58 AM (IST)
होशियारपुर (राकेश): थाना सदर पुलिस ने गाली-गलौच तथा मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को लिखाई शिकायत में मंदीप पुत्री जसविंदर पाल निवासी कोटाला गौंसपुर हाल निवासी पत्नी करण सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी राम कॉलोनी थाना सदर ने बताया कि उसका पति करण सिंह पुत्र महेंद्र सिंह तथा उसकी माता को धोखे में रखकर उसकी शादी करवाई। उसे परेशान करते हैं और जाति सूचक गाली-गलौच करके जान से मारने की धमकियां देते हैं।
मामले की जांच डी.एस.पी. सिटी को मार्क हुई। जिसके बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि करण सिंह द्वारा सोची समझी साजिश के तहत मंदीप को धोखे में रखकर उसके साथ लव मैरिज करवा कर विदेश सिंगापुर में बतौर पति पत्नी रहने पर अब विदेश कनाडा जाकर मंदीप को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया।
व्हाट्सएप द्वारा मंदीप के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके उसकी मानसिक तौर पर परेशान करता है। इसलिए करण सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर अपनी रिपोर्ट जिला पुलिस प्रमुख की सेवा में भेजी। इस पर उन्होंने डी.ए. लीगल की राय लेकर आरोपी करण के खिलाफ मामला दर्ज कर करण सिंह के खिलाफ अगली कार्रवाई शुरू कर दी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

