हाल ही में Suspend किए IAS अधिकारी की बहाली के साथ कई तबादले
punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 11:02 PM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग (आईएएस शाखा) द्वारा जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार आईएएस अधिकारी कमल किशोर यादव (2003) को सचिव, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एवं कोऑर्डिनेशन नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर गौरी पराशर जोशी की जगह कार्यभार संभालेंगे।
वहीं पीसीएस अधिकारी संदीप सिंह गरहा (2012), जो मुख्यमंत्री कार्यालय में ज्वाइंट प्रिंसिपल सेक्रेटरी और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अतिरिक्त निदेशक के रूप में कार्यरत थे, उनकी सेवाएं लोकल गवर्नमेंट विभाग को सौंप दी गई हैं। उन्हें एसएएस नगर (मोहाली) नगर निगम के कमिश्नर के पद पर तैनात किया जाएगा और वह आईएएस हरप्रीत पाल सिंह से अतिरिक्त प्रभार लेंगे।
इसी तरह पीसीएस अधिकारी केशव गोयल (2016) को डायरेक्टर, स्कूल एजुकेशन (सेकेंडरी), पंजाब नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड, एसएएस नगर में सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।
इसके अलावा पीसीएस अधिकारी गुरमीत सिंह (2025), जो मुख्यमंत्री के फील्ड ऑफिसर (पटियाला) के रूप में तैनात थे, उन्हें मुख्यमंत्री के डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर केशव गोयल की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे।
पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार यह सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

