पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों के तबादले, List जारी

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 11:28 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब सरकार ने 4 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के मुताबिक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के प्रशासनिक सचिव रामवीर को डिवीजनल कमिश्नर जालंधर और जल सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

इसी तरह घनश्याम थोरी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सचिव तथा नेशनल हेल्थ मिशन पंजाब का मिशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। पुनीत गोयल को विशेष सचिव सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अक्षिता गुप्ता को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर रूपनगर नियुक्त किया गया है। सरकार की ओर से सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News