पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव! कई जिलों में होगी बारिश, Alert जारी
punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 06:01 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब के मौसम में आज अचानक बदलाव देखने को मिला और सुबह निकली तेज धूप के बाद शाम के समय पंजाब के कई इलाकों में काले बादल छा गए हैं। वहीं मौसम विभाग द्वारा 13 मई से 17 मई तक मौसम का अनुमान और चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग द्वारा आज यानि 13 मई को जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन, लुधियाना, गुरदासपुर, पठानकोट, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब सहित कई इलाकों में बारिश व तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 14 मई को भी पंजाब के कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगा।
इसके साथ ही 15 और 16 मई को कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके बाद रविवार 17 मई को कई जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

