पंजाब में खौफनाक वारदात! दिनदहाड़े गो.लियां मारकर युवक की ह.त्या

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 10:46 PM (IST)

जीरा (सतीश): पुलिस थाना मखू के अधीन पड़ते गांव पद्धरी में दिनदहाड़े एक युवक की गोलियां मारकर हत्या किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। सिविल अस्पताल जीरा में मृतक दविंदर सिंह उर्फ दीपु (23) पुत्र रसाल सिंह निवासी गांव दीने के के भाई मलकीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बहन सरबजीत कौर की शादी गांव लखोके बहिराम में हुई थी। 

उसने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बहन सरबजीत कौर के ससुराल परिवार के सदस्य अक्सर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करते थे। इससे परेशान होकर करीब 15 दिन पहले वे अपनी बहन सरबजीत कौर को अपने गांव वापस ले आए थे।

PunjabKesari

मलकीत सिंह ने बताया कि आज जब उनका भाई दविंदर सिंह अपनी बांह पर पट्टी करवाने के लिए मोटरसाइकिल पर गांव पद्धरी जा रहा था, तो रास्ते में हथियारों से लैस दो गाड़ियों में सवार होकर आए उनकी बहन के ससुराल परिवार के सदस्यों ने उस पर गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली उसके हाथ और दूसरी गोली छाती में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल दविंदर सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जीरा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावरों की गाड़ियों की तस्वीरें सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई हैं। मामले संबंधी पूरी जानकारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बराड़ की ओर से पत्रकारों के साथ साझा की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News