BJP नेता सुरजीत ज्याणी की विवादित टिप्पणी पर बवाल, पंजाब महिला आयोग में पहुंची शिकायत
punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 03:47 PM (IST)
फाजिल्का (सुखविंदर थिंड): हाल ही में, BJP के सीनियर नेताओं द्वारा फाजिल्का और अबोहर में ड्रग्स के खिलाफ एक रैली की गई थी, जिसके दौरान पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने अबोहर में सुनील जाखड़ और MLA संदीप जाखड़ की मौजूदगी में एक विवादित टिप्पणी की थी। जिसे देखते हुए पंजाब के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से भी BJP का विरोध जताया जा रहा है।
गौरतलब है कि सुरजीत कुमार ज्याणी ने मंच पर बोलते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी के नए विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज सुनील जाखड़ की जूती के बराबर भी नहीं हैं। जिसके चलते शिव लाल डोडा और अरोड़ा समाज ने सुनील जाखड़ का हमेशा के लिए बायकॉट कर दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी की विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज डॉ. सुहानी डोडा ने कहा कि वह आज मैं पंजाब स्टेट महिला आयोग के सामने पेश हुई और BJP के सुरजीत ज्याणी द्वारा मेरे खिलाफ की गई खराब और आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में शिकायत दर्ज कराई।
सुहानी डोडा ने कहा कि, किसी भी हालत में किसी महिला के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल मंजूर नहीं है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन महिलाओं के सम्मान, आदर और गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता। मुझे उम्मीद है कि महिला आयोग इस मामले को गंभीरता से लेगा और सही कार्रवाई करेगा। यह सिर्फ मेरे सम्मान का मामला नहीं है, बल्कि हर महिला के सम्मान और गरिमा से जुड़ा मुद्दा है। महिलाओं का सम्मान हम सबकी साझी ज़िम्मेदारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

