विदेशी पिस्टल की डिलीवरी देने पहुंचा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 04:23 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): काउंटर इंटेलीजेंस फिरोजपुर की पुलिस ने सब इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह के नेतृत्व में एक आरोपी को विदेशी पिस्टल और मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया है ।

यह जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें यह गुप्त सूचना मिली थी कि रविंदर सिंह उर्फ विंदु पुत्र बगीचा सिंह कथित रूप में गैरकानूनी हथियारों और असले की तस्करी करता है जिसके पास इस समय विदेशी पिस्टल है जो शमशान घाट फिरोजपुर कैंट की ओर जाती सड़क पर मिलिट्री डेयरी फार्म के नजदीक एक बेआबाद बिल्डिंग में खड़ा पिस्तौल की डिलीवरी देने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है तो इस गुप्त सूचना के आधार पर उनकी पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत बताई गई बताई गई जगह पर छापामारी करते हुए नामजद आरोपीय को काबू किया गया जिससे मैगजीन के साथ एक 30 बोर का विदेशी पिस्तौल बिना कारतूस के बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना फिरोजपुर कैंट में आर्म्ड एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News