अगर आपके बच्चें भी चला रहे हैं Facebook तो हो जाएं सावधान, उनके साथ भी न हो जाए कुछ ऐसा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 04:56 PM (IST)

भवानीगढ़ (कांसल, सोढी): भवानीगढ़ के पास एक गांव झनेड़ी से लापता हुई नाबालिग 2 सगी बहनों का पुलिस ने 48 घंटों में पता लगा लिया है। पुलिस द्वारा इन दोनों को दिल्ली के बस अड्डे से बरामद कर पिता को सौंपने का जानकारी मिली है। इस सम्बन्धित जानकारी देते थाना प्रमुख इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बाजवा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि के पास के एक गांव की 2 नाबालिग बहने जिनकी उम्र 15 और 10 साल है गत 5 जून को अचानक घर से लापता हो गई हैं। इनका पता लगते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते अलग-अलग टीमें बना कर लड़कियों की तलाश के लिए भेज दीं थीं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार दोनों बहने ने फेसबुक पर एक व्यक्ति से दोस्ती की थी उसको मिलने के लिए वह दिल्ली जा पहुंची। थाना प्रमुख प्रदीप सिंह बाजवा का बताया कि निर्भय सिंह के परिवार में 2 लड़िकयां ही हैं उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। 10वीं व 7वीं कक्षा में पढ़ती यह दोनों लड़िकयां न समझी के चलते अच्छी जिन्दगी जीने की चाह में फेसबुक पर किसी व्यक्ति के बहकावे में आ गई। यह दोनों लड़कियां फेसबुक पर दिल्ली  व बठिंडा के 2 अलग-अलग व्यक्तियों के सम्पर्क में थी और  उनसे बातचीत करती थी। उस दिन लड़कियां बस में चढ़ कर बठिंडा व्यक्ति से मिलने के बाद आगे दिल्ली चली गई। 

बताया जा रहा है कि थाना भवानीगढ़ पुलिस ने टैक्निकल माहिरों की मदद बठिंडा वाले व्यक्ति की निशानदेही पर दोनों लड़कियों को दिल्ली बस स्टैंड से बरामद कर लिया। लड़कियों ने बताया कि दिल्ली वाले व्यक्ति ने मौके पर उनसे मिलने से इनकार कर दिया। दोनों बहनों को उनके पिता निर्भय सिंह जोकि राज मिस्त्री का काम करता है, के हवाले किया गया। लड़कियों के बयान पर माननीय जज की हाजिरी में करवाने उपरांत मुकदमे में आगे वाली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News