Everest जीरा पाउडर पर बड़ा एक्शन, लैब टेस्ट में मिला ऐसा कि वापस मंगाया गया
punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 11:07 PM (IST)
पंजाब डैस्क : FSSAI ने लैब टेस्ट में तय सुरक्षा सीमा से अधिक कीटनाशक अवशेष पाए जाने के बाद एवरेस्ट जीरा पाउडर के एक बैच को वापस लेने का आदेश दिया है। जांच में सैंपल को असुरक्षित पाए जाने के बाद खाद्य नियामक ने संबंधित बैच को बाजार से हटाने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत की गई है।
एक अलग मामले में FSSAI ने स्वच्छता संबंधी कमियों के चलते एक बेकरी का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है। इन कार्रवाइयों से खाद्य गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर नियामक की सख्ती का संकेत मिलता है।

