IG फरीदकोट ने मोगा के पुलिस अधिकारियों के साथ की मीटिंग, जारी किए निर्देश
punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 05:56 PM (IST)
मोगा(आजाद) : फरीदकोट रेंज की आई.जी. निलांबरि जगदले ने जिला मोगा के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा चौकी प्रभारियों के अलावा अलग-अलग सैल के प्रभारियों से एक विशेष मीटिंग कर उन्हें दिशा-निर्देश दिए।
इस मीटिंग में एस.पी. (डी.) बालकृष्ण सिंगला, एस.पी. संदीप मंड, डी.एस.पी. (डी.) गुरप्रीत सिंह, डी.एस.पी. सिटी जतिन्द्र सिंह गिल, डी.एस.पी. धर्मकोट सुखविन्द्र सिंह बराड़, डी.एस.पी. बाघापुराना जसबिन्द्र सिंह, डी.एस.पी. निहाल सिंह वाला अनवर अली, थाना सिटी साऊथ के इंस्पेक्टर वरुण कुमार, थाना सिटी के इंस्पेक्टर गुरविन्द्र सिंह भुल्लर, इंस्पेक्टर अजीतवाल राज सिंह, थाना चड़िक के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह, थाना मैहना के प्रभारी इंस्पेक्टर लछमन सिंह, पी.सी.आर. प्रभारी खेमचंद, ट्रैफिक प्रभारी सुखमन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर जसविन्द्र सिंह बधनीकलां, सब इंस्पेक्टर जनक राज बाघापुराना, इंस्पेक्टर जतिन्द्र सिंह धर्मकोट, सी.आई.ए. इंस्पेक्टर दलजीत सिंह, थाना सदर के प्रभारी गुरपाल सिंह, थाना कोटईसे खां की प्रभारी सुनीता रानी, थाना फतेहगढ़ पंजतूर के प्रभारी भलविन्द्र सिंह, थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिन्द्र सिंह के अलावा अन्य थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर आई.जी. ने मोगा पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में जब्त किए गए वाहनों को डिस्पोजल करने की प्रक्रिया की समीक्षा की तथा वाहनों के पारदर्शी प्रभावशाली तथा जल्द निपटारे को यकीनी बनाने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने सभी थानों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर दिया और कहा कि लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाए और नशा तस्करों, गलत तत्वों तथा अमन कानून भंग करने वालों को काबू कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को और भी कई दिशा-निर्देश दिए, ताकि लोगों में पुलिस का अक्स और अच्छा बन सके। सभी थाना प्रभारियों को आम लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाने का निर्देश दिया और कहा कि शिकायतों का निपटारा भी पहल के आधार पर किया जाए और बुजुर्गों का सम्मान किया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

