Breaking News: कांग्रेस के पूर्व विधायक की कोठी से मिला अवैध सामान, FIR दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2023 - 12:27 PM (IST)

लुधियाना: कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप वैद पर विजिलेंस ने एक्शन लेते हुए एफ.आई.आर. दर्ज की है। विजिलेंस ने कल कुलदीप सिंह वैद के घर और दफ्तर पर रेड की थी जो कई घंटों तक चली। इस दौरान विजिलेंस के हाथ बड़ी सफलता लगी। कुलदीप वैद की कोठी से विदेशी और भारतीय 73 बोतलें शराब बरामद की है। इसके अलावा विजिलेंस ब्यूरो को कई दस्तावेज और कैश भी बरामद हुआ है जिसके चलते एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार इस उक्त मामले में पहले पूर्व कांग्रेसी विधायक वैद को गिरफ्तारी देने पड़ेगी बाद में जमानत की ओर रुख कर सकेंगे। 

PunjabKesari

जिक्रयोग्य है कि आम आदमी सरकार बनने के बाद विजिलेंस ने काफी रफ्तार पकड़ ली है। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी के नजदीकी माने जाने वाले वेयरहाऊस के पूर्व चेयरमैन और पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद के घर पर दबिश दी। वैद पर आय से ज्यादा सम्पति बनाने के आरोप हैं, इसलिए विजिलैंस ब्यूरो की टीम ने सबसे पहले वैद के सराभा नगर स्थित घर, फिर उसके कैफे पर दबिश देकर चैकिंग की। इस दौरान विजिलैंस टीम ने वैद के घर का इंच-इंच नापा, प्रापर्टी के दस्तावेज खंगाले और बैंक खातों की भी जांच की।

सूत्र बताते हैं कि चरणजीत चन्नी के लिए विजिलैंस ने लुक-आऊट नोटिस जारी किया था। उसके बाद से विजिलैंस हाथ काफी कुछ सुराग लगे हैं जिसके बाद से ही विजिलैंस वैद पर नजरें जमाई बैठी थी। यहां बता दें कि कुलदीप वैद पहले महानगर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर भी रह चुके हैं। इसी के साथ कांग्रेस में अच्छी पकड़ होने के कारण वह राजनीति में आए और हलका गिल से विधायक बने थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News