लुधियाना में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा Action, टाटा एस समेत भारी खेप जब्त
punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 08:55 AM (IST)
लुधियाना (राज): शहर में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक टाटा एस (छोटा हाथी) गाड़ी और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर आरोपियों को रंगे हाथों काबू कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हवलदार रंजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ बीती 24 जुलाई को इलाके में गश्त के संबंध में गंतव्य की ओर रवाना थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने आकर पक्की सूचना दी कि कुछ सट्टेबाज/तस्कर एक टाटा एस गोल्ड (छोटा हाथी) गाड़ी (नंबर PB-08-FS-8945) में अवैध शराब लोड करके रिंग रोड, सिटी कॉलोनी (गांव गिल) में बने एक खंडहरनुमा मकान के पास खड़े हैं और अपने ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए ठिकाने पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।
जब टाटा एस गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।पुलिस ने गाड़ी से 180 बोतलें 'रॉयल स्टैग' मार्क शराब, 48 बोतलें अंग्रेजी शराब और 12 बोतलें 'ग्रेविटी मिट्टी जामू' मार्क शराब बरामद की हैं। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने अवैध शराब और गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

