जालंधर में गैर-कानूनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में लाहन बरामद

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 12:54 PM (IST)

गोरैया (हेमंत): जालंधर में गैर-कानूनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गोराया पुलिस ने गांव रुड़का कलां में एक हवेली में रेड करके गैर-कानूनी शराब निकालने और बेचने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।

SHO गोराया सिकंदर सिंह विर्क ने बताया कि ASI सुरिंदर मोहन ने पुलिस पार्टी के साथ मुखबिर की सूचना पर पत्ती रावल की (रुरका कलां) में बहादुर सिंह और सुखदेव सिंह की हवेली पर रेड की। पुलिस ने मौके से सुखदेव सिंह और उसके साथ काम करने वाले मजदूर नाथू (बिहार का रहने वाला) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बहादुर सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस ने मौके से 10,000 लीटर लाहन, 1,00,000 ML गैर-कानूनी शराब, चालू भट्टी का सामान, गैस सिलेंडर, डिस्टिलरी टब, गैस भट्टी और चार ड्रम बरामद किए हैं। SHO विर्क ने बताया कि आरोपियों ने हवेली के आंगन में खास बंकर बनाए थे, जहां से वे बोतलों के जरिए शराब निकालते थे। जांच में पता चला है कि सुखदेव सिंह के खिलाफ पहले से 6 और बहादुर सिंह के खिलाफ 3 केस दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News