जालंधर-पठानकोट रोड पर भारी जाम, लगी वाहनों की लंबी कतारें

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 06:00 PM (IST)

पंजाब डेस्क : जालंधर वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर-पठानकोट रोड पर भारी जाम लगा है। बताया जा रहा है कि किशनगढ़ थाने के अधीन आते गांव कुराड़ी में एक व्यक्ति छप्पर में गिर गया। इस संबंध में परिवार द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई पर पुलिस छानबीन पर ऐसे ही वापिस लौट गई। इसके बाद जब उन्होंने खुद जे.सी.बी. मंगवा छप्पर की छानबीन की तो युवक का शव मिला। इसके बाद गुस्से में आए परिजनों द्वारा युवक का शव रख कर प्रदर्शन किया जा रहा है। सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इससे पहले भी इस छप्पर में 2 लोग गिर चुके हैं। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News