Breaking News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की Warning का Punjab में असर
punjabkesari.in Tuesday, Mar 04, 2025 - 04:44 PM (IST)

पंजाब डेस्क : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व अधिकारियों को आज शाम 5 बजे तक काम पर लौटने की चेतावनी असर देखने को मिलना शुरू हो गया है। अभी-अभी मिली खबर के अनुसार पंजाब के कई जिलों की तहसीलों में काम शुरू हो गया है। तहसीलदार काम पर लौट आए हैं। जानकारी के अनुसार मोगा जिले के तहसीलदार लखविंदर सिंह काम पर लौट आए हैं। उन्होंने आते अपना काम भी संभाल लिया है।
वहीं आपको बता दें कि जालंधर में भी रजिस्ट्रार 1 और 2 में रजिस्ट्री का काम भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही लुधियाना के सब रजिस्टार पश्चिमी हमाबडा रोड में तहसीलदार हरविंदर सिंह हैरी काम पर वापस लौट आए हैं और उन्होंने रजिस्ट्रियों का काम शुरू कर दिया है।
बता दें सीएम मान ने सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को शाम 5 बजे तक डियूटी जॉइन करने के लिए कहा गया है और ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत कुछ दिन पहले तहसीलदार को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था, जिसके चलते पंजाब भर के रेवेन्यू अधिकारियों ने हड़ताल का ऐलान किया। उनका कहना है कि तहसीलदार जगसीर सिंह, रजिस्ट्री क्लर्क गोपाल कृष्ण सहित अन्य सरकारी कर्मचारियों पर दर्ज मामला रद्द करने तक हड़ताल जारी रहेग। ऐसे में उक्त चेतावनी के कुछ ही मिनट रह गए है, अब देखना ये होगा कि सभी कर्मचारी वापिस आते है या नहीं?
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here