रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, इस Route पर चलने वाली Train को किया बहाल
punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 09:27 AM (IST)

फिरोजपुर/जैतो (आनंद, खुल्लर, पराशर): रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी संख्या 12318 अमृतसर और कोलकाता के मध्य चलने वाली और गाड़ी संख्या 12317 कोलकाता और अमृतसर के मध्य चलने वाली अकाल तख्त एक्सप्रैस का परिचालन पुन: बहाल करने का निर्णय लिया है। पूर्व में कोहरे के कारण इन ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से रद्द किया गया था।
गाड़ी संख्या 12318 (अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रैस) 27.12.2022, 30.12.2022, 03.01.23, 06.01.23 और 10.01.23 को बहाल किया जाएगा जबकि गाड़ी संख्या 12317 (कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रैस) 25.12.2022, 28.12.2022, 01.01.2023, 04.01.2023 और 08.01.2023 को बहाल किया जाएगा।