अहम खबरः उपचुनाव के बाद अब जालंधर में जल्द प्रशासनिक फेरबदल के आसार!

punjabkesari.in Friday, May 19, 2023 - 09:04 AM (IST)

जालंधर: जालंधर उपचुनाव होने के बाद अब जालंधर में आने वाले दिनों में पंजाब सरकार द्वारा जल्द ही प्रशासनिक फेरबदल किया जा सकता है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जालंधर उपचुनाव के दौरान काफी दिनों तक जालंधर में डटे रहे और उन्हें विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों की कारगुजारी का भली-भांति ज्ञान है इसलिए कुछ अधिकारियों की कारगुजारी को लेकर अच्छा प्रभाव भी मुख्यमंत्री के पास नहीं गया है इसलिए सरकार द्वारा संभवतः कुछ प्रशासनिक तब्दीलियां अवश्य की जाएंगी।

कुछ अधिकारियों के बारे में पार्टी के नेताओं ने सरकार तक यह बात भी पहुंचाई कि वह उनके फोन भी नहीं उठाते हैं इसलिए सरकार द्वारा जालंधर में प्रशासन को चुस्त बनाने के लिए कुछ प्रशासनिक फेरबदल करके कदम उठाए जाएंगे। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों की कारगुजारी को लेकर एक अच्छा प्रभाव मुख्यमंत्री के पास गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News