Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, सामने आया ताजा Update

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2023 - 12:35 PM (IST)

पंजाब डेस्कः अमरनाथ यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, भारी बारिश और खराब मौसम के चलते यात्रा को स्थगित किया गया है। पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से यात्रा रोकी गई है, शुक्रवार सुबह किसी भी तीर्थ यात्री को पवित्र गुफा की तरफ जानें की मंजूरी नहीं दी जा रही है।

अधिकारियों अनुसार यात्रियों को बालटाल और ननुवान बैस कैंप में रोका गया है। जैसे ही मौसम ठीक होगा यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को  बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले 17202 से अधिक यात्रियों के साथ ही पिछले सात दिनों के दौरान दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या अब तक 84768 तक पहुंच गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News