आधार कार्ड से बसों में सफर को लेकर जरूरी खबर, PRTC कर्मचारियों ने किया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 06:44 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले लोगों के लिए ज़रूरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पनबस, पंजाब रोडवेज और PRTC के कच्चे कर्मचारियों ने चक्का जाम का ऐलान किया है। इसके तहत आज चंडीगढ़ और लुधियाना बस स्टैंड पर सरकारी बसों को रोक दिया गया। कच्चे कर्मचारी राज्य सरकार की किलोमीटर स्कीम का विरोध कर रहे हैं।

इसके तहत आज दोपहर 12 बजे से चंडीगढ़ बस स्टैंड-43 से बस सर्विस रोक दी गई । इसी तरह लुधियाना में डिपो के बाहर पनबस और PRTC के कच्चे कर्मचारियों ने नारे लगाए। कर्मचारियों का कहना है कि कल दोपहर 12 बजे के बाद PRTC बसों का चक्का जाम किया जाएगा और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 11 जून को पंजाब के मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित घर पर धरना दिया जाएगा।

इसी के साथ ही जालंधर में आज हड़ताल का ऐलान कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए डिपो-1 के प्रधान विक्रम सिंह ने कहा कि वह लंबे समय में अपनी मांगो को लेकर प्रशासन से पूरा करने की अपील कर रहे है। लेकिन उनकी किलोमीटर स्कीम, कच्चे कर्मियों को पक्का करना और कर्मियों की रिहाई की मांग अभी भी लंबित है। ऐसे में आज पनबस के कच्चे कर्मियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है।  कल दोपहर 12 बजे से पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों द्वारा भी हड़ताल शुरू की जाएगी जोकि अनिश्चित समय के लिए जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार, आज वित्त मंत्री द्वारा वोल्वो बसों को हरी झंडी दी गई है, जिसके बाद कर्मियों द्वारा हड़ताल का ऐलान किया गया। उन्होंने कहा कि अगर मालिकों की बसों को हरी झंडी देने की जगह उनकी बसों का ऐलान करते तो हड़ताल को स्थगित किया जाता।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News