पंजाब में कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी अहम खबर, CM मान इस तारीख को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2022 - 12:16 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में कांस्टेबलों की भर्ती से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार 4358 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रही है। इसके लिए 23 अगस्त को चंडीगढ़ में एक समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उक्त कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस पंजाब पुलिस के लिए चुने गए 4358 कांस्टेबलों की भर्ती परीक्षा के नतीजे को सही तरीके से आयोजित किया गया था। उस समय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि सभी चयनित उम्मीदवारों को जल्द ही नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News