दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के साथ वारदात, लोगों ने पीछा कर दबोचे 2 आरोपी

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 02:54 PM (IST)

कपूरथला (गुरप्रीत सिंह) : सुल्तानपुर लोधी के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय हंगामे वाली स्थिति पैदा हो गई गई जब एक घर में बैठी बुज़ुर्ग महिला से कथित तौर पर मोबाइल फोन और बालियां छीनकर भाग रहे दो व्यक्तियों को लोगों ने पीछा करके पकड़ लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला घर में बैठी थी तभी कथित तौर पर दो चोर वहां पहुंचे और मौका देखकर उनसे मोबाइल फोन और बालियां छीन लीं। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से भागने की कोशिश करने लगे।

महिला के चिल्लाने और आसपास के लोगों को घटना का पता चलने पर लोगों ने तुरंत दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया। लोगों ने कुछ दूरी पर दोनों को पकड़ लिया। इस बीच, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। यह भी जानकारी है कि चोरों को पकड़ने के बाद गुस्साए लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

फिलहाल, यह पूरा मामला पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि इस घटना में कौन-कौन शामिल था और बुजुर्ग महिला से लूटा गया सामान बरामद हुआ है या नहीं। गिरफ्तार किए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। रेलवे स्टेशन रोड पर हुई इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं लोग इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News