मंदे भाव के बावजूद भी सरसों की काश्त में वृद्धि
punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2017 - 02:14 PM (IST)

फरीदकोट(हाली): सरसों का भाव मंदा होने के बावजूद इस बार किसानों ने सरसों की काश्त को पहले से अधिक तरजीह दी है। इस बार फरीदकोट जिले में 800 एकड़ से अधिक सरसों की काश्त की गई है जबकि गत बार सरसों अंतर्गत रकबा 500 एकड़ से भी कम था। प्राप्त जानकारी के अनुसार देसी, हाइब्रिड व तारामीरा सरसों इस बार 800 एकड़ के करीब रकबे में बीजी गई है हालांकि मंडी में सरसों का सरकारी भाव 4500 रुपए है जबकि सरसों का तेल 110 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। माल विभाग के सर्वे अनुसार लगभग प्रत्येक किसान ने एक एकड़ 4 मरले में सरसों की काश्त की है।
क्या कहते हैं कृषि अफसर
जिला कृषि अफसर बलजिंद्र सिंह बराड़ ने कहा कि कृषि विभाग किसानों तक कई बार सहायक धंधे व सहायक फसलों के लिए सम्पर्क करता रहता है व समय-समय पर कैंप लगाकर किसानों को अच्छे बीजों, खादों व पैस्टीसाइड प्रति लगातार जानकारी देता रहता है। इस बार सरसों की फसल बढिय़ा हुई है व किसानों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है।