स्वतंत्रता दिवस: पंजाब, हरियाणा में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 07:43 PM (IST)

चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब और हरियाणा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन झंडोत्तोलन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है जहां गणमान्य लोग तिरंगा फहराएंगे। अधिकारियों ने आज कहा कि चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पानीपत, अम्बाला सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों और महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय बस र्टिमनलों एवं दूसरे अहम प्रतिष्ठानों पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। 

उन्होंने बताया कि पंजाब के सीमाई जिलों में विशेष सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस और दूसरे सुरक्षार्किमयों ने दोनों राज्यों और चंडीगढ़ में वाहनों की तलाशी का काम तेज कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस पर किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रमुख प्रतिष्ठानों एवं संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसी बीच पंजाब में पुलिस अधिकारियों ने गेस्ट हाउस, साइबर कैफे, टेलीफोन बूथ एवं टैक्सी सेवाओं से अपने ग्राहकों पर नजर रखने और किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध होने पर जानकारी देने को कहा है।          


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News